20°C Korba
September 17, 2026
झेरिया बरेठ धोबी समाज बालको इकाई द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान
कोरबा छत्तीसगढ़ पर्यावरण मोटिवेशन

झेरिया बरेठ धोबी समाज बालको इकाई द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान

Aug 25, 2026

25/8/2026 दिन मंगलवार को ​”स्वच्छता ही सेवा है, और जनसेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है” की तर्ज पर ​झेरिया बरेठ धोबी समाज (संभाग बिलासपुर, कोरबा परिक्षेत्र – बालको इकाई) द्वारा स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महान समाज सुधारक संत गाडगे बाबा जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ पूर्ण श्रद्धाभाव से किया गया। संत गाडगे बाबा के संदेश को याद करते हुए मड़वा रानीदाई परिसर, बालको (सामुदायिक भवन के सामने) विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। समाज के लोगों ने स्वयं झाड़ू उठाकर परिसर की सफाई की। ​

कार्यक्रम में ​टी. आर. बरेठ जी (वरिष्ठ), ​पी. बरेठ जी (वरिष्ठ), ​डी. आर. बरेठ जी (वरिष्ठ), ​महेतर राम बरेठ जी (वरिष्ठ), ​गिरधारी बरेठ जी (संभागीय उपाध्यक्ष), रविशंकर बरेठ ​(कोषाध्यक्ष)बालमुकुंद बरेठ जी मीडिया प्रभारी, ​भागवत बरेठ जी सामाजिक कार्यकर्ता सहित समाज के सम्माननीय सदस्य शामिल हुए।