कोरबा। कमला नेहरू महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन में मंगलवार को महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा यह विशेष मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट जागरूकता कार्यक्रम अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के शंखपाल पटेल रहे। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार की तैयारी और निरंतर कौशल विकास युवाओं के लिए सफलता की कुंजी है। उन्होंने फाउंडेशन की विभिन्न योजनाओं, सामाजिक पहलों और भविष्य की प्लेसमेंट संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को फाउंडेशन के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए करियर निर्माण के लिए विभिन्न अवसरों पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्लेसमेंट प्रभारी अनिल राठौर ने छात्रों को प्लेसमेंट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए साक्षात्कार की तैयारी और कौशल विकास के महत्व को समझाया। इस अवसर पर बी.एड. विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती भारती कुलदीप एवं विभाग के समस्त प्राध्यापकगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और प्लेसमेंट से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
Category
- CSPGCL (1)
- Education (35)
- Gadget (2)
- Marketing (3)
- Safety (6)
- Uncategorized (7)
- कर (1)
- कल्चर (34)
- कोरबा (223)
- खेल (8)
- छत्तीसगढ़ (154)
- टेक्नोलॉजी (16)
- देश (121)
- धर्म (9)
- धर्म-आस्था (14)
- पर्यावरण (19)
- बिज़नेस (15)
- मोटिवेशन (46)
- यात्रा (2)
- राजनीति (30)
- व्यापार (14)
- शिक्षा (42)
- सरकार (45)
- सूर्या न्यूज़ स्पेशल (18)
- सेहत (45)
- सॉफ्टवेर (2)

Recent Post
- आशीर्वाद का दीप पहल के तहत सेवा, संकल्प और कृतज्ञता के भाव से कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर को
- निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा आयोजित दस दिवसीय श्री गणेश कथा के द्वितीय दिवस में अहंकार त्याग एवं विनम्रता का दिया गया संदेश
- बालको मेडिकल सेंटर ने मध्य भारत में कैंसर उपचार को बनाया अधिक सुलभ
- सीजी पीएससी परीक्षा में पारदर्शिता की कमी, मूल्यांकन में गड़बड़ी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सरकार पर साधा निशाना
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर में आयोजित 10वें अग्र अलंकरण समारोह का करेंगे शुभारम्भ
