20°C Korba
September 17, 2026
NKH में 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी
कोरबा सेहत

NKH में 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी

Aug 24, 2026
  • किडनी स्टोन से लेकर प्रोस्टेट व यूरोलॉजिकल कैंसर तक मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

कोरबा। शहर के मंगलम विहार, कोसाबाड़ी स्थित एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गजेन्द्र कुमार मरीजों को यूरोलॉजी से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करेंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार एनकेएच में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के साथ आधुनिक उपचार सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। मरीजों की सुविधा को बढ़ाते हुए अस्पताल प्रबंधन ने एक और नए डिपार्टमेंट की शुरुआत की है।
निःशुल्क ओपीडी में किडनी, यूरेटर एवं मूत्राशय की पथरी, प्रोस्टेट संबंधी समस्या, पुरुषों में यौन स्वास्थ्य एवं बांझपन से जुड़ी समस्याएं, महिलाओं की यूरोलॉजिकल समस्याएं तथा यूरोलॉजिकल कैंसर जैसी समस्याओं के संबंध में परामर्श लिया जा सकता है। इसके अलावा अस्पताल में पथरी के उपचार के लिए आधुनिक तकनीकों तथा लेप्रोस्कोपिक यूरोलॉजिकल सर्जरी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। ओपीडी के दौरान मरीज सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तथा शाम 6 से रात 8 बजे तक विशेषज्ञ से परामर्श ले सकते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने किडनी, पेशाब अथवा प्रोस्टेट से संबंधित परेशानी से जूझ रहे लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।