20°C Korba
July 27, 2026
सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कोरबा छत्तीसगढ़ देश मोटिवेशन शिक्षा सरकार

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Jul 18, 2026

परिवहन एवं यातायात विभाग द्वारा शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। परिवहन एवं यातायात विभाग के सयुंक्त कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद स्कूल पंप हाउस एवं कन्या स्कूल साडा में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डी टी ओ अतुल अरैय्या ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमो की जानकारी दी दुपहिया वहाँ से चलते समय हमेशा हेलमेट का उपयोग करना, वाहन को नियंत्रित गति 40 से चलना, वाहन चलते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करना, सड़क पर लगे संकेतकों को जानना और उसका पालन करना आदि के बारे में बताया। कार्यक्रम में यातायात विभाग से मनोज राठौर ने भी सभी छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमो का पालन करने की अपील की।