आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन दिनांक 19 जुलाई 2026 रविवार को मध्यान्ह 1 बजे से होटल टॉप इन टाउन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा जिल डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में गुदरोग (अर्श, भगंदर ) रोग पर विशेष संभाषा परिषद के रूप में आयोजित किया गया है। जिसमें आयुर्वेदानुसार गुदरोग के कारण, निदान एवं उपचार पर विशेष प्रकाश डालकर इस विषय पर चिकित्सकों के अनुभवों को साझा करने के साथ परिचर्चा की जाएगी । इस आयुष चिकित्सक सम्मेलन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी तथा जिले के सभी बी.ए.एम.एस. चिकित्सक सदस्यों के अलावा हिमालया फार्मा जिल डिविजन बैंगलोर के रीजनल मैनेजर आनंद पाण्डेय एवं सेल्स ऑफिसर चक्रपाणि पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के जिलाध्यक्ष डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपने आसपास के सभी आयुष चिकित्सकों को इस सम्मेलन की सुचना देने तथा सभी आयुष चिकित्सकों (बीएएमएस) को गुदरोग पर संभाषा परिषद के इस विशेष चिकित्सक सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है ।
Next Post
सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Category
- CSPGCL (1)
- Education (31)
- Gadget (2)
- Marketing (3)
- Safety (3)
- Uncategorized (4)
- कर (1)
- कल्चर (19)
- कोरबा (161)
- खेल (6)
- छत्तीसगढ़ (103)
- टेक्नोलॉजी (12)
- देश (97)
- धर्म (4)
- धर्म-आस्था (1)
- पर्यावरण (13)
- बिज़नेस (11)
- मोटिवेशन (35)
- यात्रा (2)
- राजनीति (24)
- व्यापार (14)
- शिक्षा (30)
- सरकार (36)
- सूर्या न्यूज़ स्पेशल (17)
- सेहत (37)
- सॉफ्टवेर (2)

Recent Post
Archives
