चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिमासानुसार इस माह में भी बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए “बच्चे रहे स्वस्थ” योजनान्तर्गत नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय दुकान क्रमांक 10,11 महानदी कांपलेक्स निहारिका रोड कोरबा में दिनांक 15 जुलाई 2026 बुधवार को अति शुभ बुध पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेसन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार कराया जायेगा। जिसमें जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चो को स्वर्ण बिन्दु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य का निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण करने के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये बच्चों को एवं उनके अभिभावकों को बच्चों की आयुनुसार उनके लिए उपयोगी आहार विहार के विषय मे विस्तार से जानकारी देने के साथ उनके लिए उपयोगी योग प्राणायाम का भी निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराने हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है। जिससे बच्चों को असुविधा न हो और ज्यादा देर प्रतीक्षा न करनी पड़े।
Category
- CSPGCL (1)
- Education (42)
- Gadget (2)
- Marketing (3)
- OFFER ऑफर (3)
- Safety (9)
- Uncategorized (12)
- कर (1)
- कल्चर (46)
- कोरबा (322)
- खेल (11)
- छत्तीसगढ़ (226)
- टेक्नोलॉजी (18)
- देश (132)
- धर्म (9)
- धर्म-आस्था (27)
- पर्यावरण (36)
- बिज़नेस (19)
- मोटिवेशन (64)
- यात्रा (3)
- राजनीति (36)
- रोजगार (3)
- व्यापार (16)
- शिक्षा (74)
- सरकार (57)
- सूर्या न्यूज़ स्पेशल (19)
- सेहत (61)
- सॉफ्टवेर (2)

Recent Post
- सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ आयोजन
- हमारी संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक धरोहर ही हमारी असली पहचान,जितेंद्र सारथी
- दिल्ली में 14 नवंबर को आयोजित होगा अग्र अलंकरण समारोह-2026
- राज्योत्सव में जनसम्पर्क विभाग ने लोगों को दी शासकीय योजनाओं की जानकारी
- महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026 से बाबूलाल अग्रवाल हुए चयनित, अशोक मोदी ने दी शुभकामनाएँ
