20°C Korba
September 17, 2026
कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से विकास पथ पर तेजी से बढ़ रहा कोरबा
कोरबा छत्तीसगढ़ देश सरकार

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से विकास पथ पर तेजी से बढ़ रहा कोरबा

Sep 4, 2026
  • शहर के विभिन्न वार्डों में नाली, सामुदायिक भवन, घाट, शेड और सौंदर्यीकरण के होंगे कार्य
  • 12 विकास कार्यों के लिए 1.50 करोड़ की नवीन स्वीकृति

कोरबा नगर के विकास को लगातार गति मिल रही है। नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2026-27 में अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से नगर के विभिन्न वार्डों में 12 विकास कार्यों के लिए कुल 1.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन कार्यों से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होने के साथ नागरिकों को बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध होगी। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से कोरबा नगर के विभिन्न वार्डों में जल निकासी व्यवस्था, सामुदायिक सुविधाओं, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए अधोसंरचना तथा सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण को मजबूती मिलेगी।

इन कार्यों को मिली स्वीकृति1. वार्ड क्रमांक 44, नेहरूनगर बालकोशिव बालक तोमर के घर से सुरेन्द्र के घर तक आरसीसी कवर्ड नाली एवं कलवर्ट निर्माण के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत।2. वार्ड क्रमांक 07, खांटी मोहल्लाशिव मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की स्वीकृति।3. वार्ड क्रमांक 07, धनुवारपारा गढ़ी मोहल्लानदी किनारे घाट निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत।4. वार्ड क्रमांक 58, साडा कॉलोनी दर्रीकबीर भवन के पीछे सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत।5. वार्ड क्रमांक 26, पं. रविशंकर शुक्ल नगरकृष्णानगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर के पास बाउंड्रीवॉल एवं अन्य विस्तार कार्य के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत।6. वार्ड क्रमांक 36, रिसदीराजवाड़े दुकान के समीप पंडाल के पास शेड निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत।7. वार्ड क्रमांक 28, बुधवारीसाईं गजानन मंदिर के पास डोम शेड निर्माण एवं अन्य विस्तार कार्य के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत।8. वार्ड क्रमांक 60, दर्री टांगामारकोटवार घर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत।9. वार्ड क्रमांक 41, डुग्गूपारा बालकोउबकापारा तालाब का सौंदर्यीकरण एवं अन्य विस्तार कार्य के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत।10. वार्ड क्रमांक 15, पंप हाउसझरनापारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत।11. वार्ड क्रमांक 31राधा कृष्ण मंदिर के पास सामुदायिक भवन एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत।12. वार्ड क्रमांक 08, मोतीसागर पारामुक्तिधाम के पास कलवर्ट एवं नाली निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत।