20°C Korba
July 28, 2026
सिद्धि विनायक हॉस्पिटल एवं सिद्धि विनायक पैरामेडिकल कॉलेज, कोरबा में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे का गरिमामय आयोजन
Education कोरबा छत्तीसगढ़ देश शिक्षा सेहत

सिद्धि विनायक हॉस्पिटल एवं सिद्धि विनायक पैरामेडिकल कॉलेज, कोरबा में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे का गरिमामय आयोजन

Jun 10, 2026


कोरबा। अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे के अवसर पर सिद्धि विनायक हॉस्पिटलएवं सिद्धि विनायक पैरामेडिकल कॉलेजमें भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ तथा डी.एम.एल.टी. (डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी) एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संस्थान के निदेशक डॉ. शतदल नाथ ने अपने संबोधन में आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन, संघर्ष, सेवा भावना एवं मानवता के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सर्वोच्च सेवा है।
डॉ. नाथ के नेतृत्व में उपस्थित सभी नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने नाइटिंगेल शपथ ग्रहण की। शपथ का सार यह रहा कि प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी अपना जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित रखेगा, रोगियों की सेवा पूर्ण निष्ठा, प्रेम, करुणा, धैर्य और सहानुभूति के साथ करेगा, किसी भी प्रकार की हानिकारक अथवा अनैतिक गतिविधि से दूर रहेगा, अपने ज्ञान एवं कौशल को निरंतर विकसित करते हुए चिकित्सा और नर्सिंग के उच्चतम मानकों का पालन करेगा, रोगियों, उनके परिवार तथा अस्पताल से संबंधित सभी गोपनीय जानकारियों को पूर्णतः सुरक्षित रखेगा तथा चिकित्सकों और सहकर्मियों के साथ सम्मान, सहयोग, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना से कार्य करते हुए सदैव मानवता और सेवा के आदर्शों का पालन करेगा।
इस अवसर पर सिद्धि विनायक पैरामेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन पर आधारित विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम के अंत में अस्पताल एवं महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सभी के सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा।