20°C Korba
July 28, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर रासेयो कार्यालय कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में पौधारोपण
Education कोरबा छत्तीसगढ़ देश पर्यावरण मोटिवेशन शिक्षा सेहत

विश्व पर्यावरण दिवस पर रासेयो कार्यालय कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में पौधारोपण

Jun 10, 2026

प्रेस विज्ञप्ति

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत कमला नेहरू महाविद्यालय की रासेयो इकाई के द्वारा पौधारोपण कर पौध संरक्षण की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन व जिला संगठक वाय के तिवारी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में अपराजिता, मधु कामिनी पत्थरचट्टा, स्पाइडर प्लांट, स्नेक प्लांट गिलोय आदि पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी सुश्री प्रीति महंत भूगर्भ विज्ञान विभाग की सहायक अध्यापिका सुश्री विशुभा सिंह वरिष्ठ स्वयंसेवक साहिल गुप्ता ऋषभ राजवाड़े रामकुमारी पटेल कहकशा परवीन नीलम कुमार सागर सिंह आदि उपस्थित थे। रासेयो जिला संगठक वाय के तिवारी के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम पौधारोपण प्रकृति के लिए जलवायु व हमारे भविष्य के लिए को चरितार्थ करते हुए एक मित्र की भांति पौधों को संरक्षित कर संवर्धन के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। स्वयंसेवकों ने महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल गार्डन में आयोजित पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण व व्याख्यान माला में भी सहभगिता की।

गोदग्राम भादा की हरियाली व प्राकृतिक सुंदरता को निखारने के लिए मेरी धरती मेरा कर्तव्य के भाव को संजोकर जिला संगठक वाय के तिवारी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने किसानों की बाड़ी में फलदार पौधों का रोपण किया। ग्राम के पंच सत्यनारायण यादव के परिवार के साथ मंत्रोचार करते हुए उनकी बाड़ी में बादाम का पौधा रोपित किया शत्रुघ्न दास महंत की बाड़ी में अमरूद व जामुन तथा बलराम यादव की बाड़ी में बादाम का पौधा रोपित कर पौधों की सुरक्षा व संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर किसानों के परिवार के सदस्यों के साथ ही जितेश यादव, देवेश यादव, अंकुश यादव, आरुषि महंत, छाया यादव आदि स्थानीय स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पौधारोपण के पश्चात स्वयंसेवकों ने अमृत वाटिका में जलसेवा कर प्रकृति की रक्षा के संकल्प को स्थापित करने का कार्य किया।