20°C Korba
May 25, 2026
सिद्धिविनायक अस्पताल में बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन
मोटिवेशन

सिद्धिविनायक अस्पताल में बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

Apr 12, 2026

सिद्धिविनायक अस्पताल में बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों से 50 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के कोर्स डायरेक्टर डॉ. शतदल नाथ ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार एयरवे श्वसन रक्त संचार शॉक आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) का प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया, जिसमें माउथ-टू-माउथ रेस्पिरेशन, चेस्ट कंप्रेशन आदि तकनीकों का अभ्यास कराया गया।
इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों को चोट, फ्रैक्चर, जलन विषाक्तता, बेहोशी सांप के काटने, कुत्ते के काटने आंख एवं कान में बाहरी वस्तु, रोगी परिवहन तथा फर्स्ट एड बॉक्स की सामग्री के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया।


इस अवसर पर डॉ. नाथ ने रेड क्रॉस सोसाइटी एवं श्री राम सिंह अग्रवाल (अध्यक्ष) का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित हो सका। रेड क्रॉस सोसायटी से राजेंद्र प्रसाद तिवारी, राजेश बागड़िया, योगेश जैन, नितिन चतुर्वेदी, पारस जैन एवं बी.के. धार, डॉ राजीव गुप्ताउपस्थित रहे।
सिटी डेंटल क्लिनिक से डॉ. सरफराज खान एवं डॉ. स्नोबर अंसारी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
अंत में, डॉ. नाथ ने सिद्धिविनायक अस्पताल के समस्त स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भविष्य में भी रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।