लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ- हितानंद
भारतीय जनता पार्टी के 47वे स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में भाजपाइयों द्वारा मंडल एवं जिला स्तर पर गाँव चलो-बस्ती चलो अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें ग्राम पंचायत, वार्डो की साफ सफाई, मंदिरों की साफ सफाई एवं अनेक जन उपयोगी कार्य कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे हैं। कार्यकर्ता एवं नेतागण बस्तियों में घूम कर लोगों से वार्ता भी कर रहे हैं। इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी बालकों मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल जी को साथ लेकर उनके वार्ड 43 कैलाश नगर बस्ती मे मंदिर सफाई,स्वच्छता अभियान एवं जन गोष्ठी कर पार्टी के इतिहास एवं विकास तथा आदणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के जन-हितैषी योजनाओ पर घर-घर चर्चा की गई।
हितानंद अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर जनकल्याणकारी कार्य कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाते हैं। जनता से इसी बहाने वार्तालाप का मौका मिलता है, उनसे सुख दुख की बातें होती हैं, सरकार से जनता की अपेक्षाएं एवं शिकायत दोनों ही पता चलती है।इस अवसर पर पुर्व नेता-प्रतिपक्ष व नगर पालिक निगम के MIC सदस्य व पार्षद हितानंद अग्रवाल जी, मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव जी, महामंत्री जय राठौर जी, संपत यादव जी,उपाध्यक्ष रेनू प्रसाद जी, मनोज भारिया जी,मंत्री राजा शर्मा जी,कोषाध्यक्ष राकेश सोनी जी,पार्षद मंगल बंन्दे जी, पिछडा वर्ग अध्यक्ष व संयोजक पवन यादव जी,किसान मोर्चा अध्यक्ष आर.ए.नारायण जी,पूर्व महामंत्री महिला मोर्चा हेमलता निर्मलकर जी, अनिता वैब्णव जी, रोशनी सोनी जी, नारायणी दूबे जी,मंडल कार्यकारणीय सदस्य के.के.राजू जी, मुकेश शुक्ला जी,बूथ अध्यक्ष निखिल मित्तल जी, विनय यादव जी, देवेन्द्र पाठक जी, किशोर दूबे जी,रिशु श्रीवास्तव जी,राकेश तलवार जी के साथ बस्ती के समस्त लाभार्थीयो की उपस्थिति रही।

