20°C Korba
July 27, 2026
कोरबा छत्तीसगढ़ देश मोटिवेशन राजनीति

संगठन की शक्ति ही सर्वोपरि है -अजय दुबे, भाजपा बांकीमोंगरा मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न

Jun 11, 2026

दिनांक 08 जून 2026, सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान तथा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार बांकीमोंगरा भाजपा मंडल की कार्यसमिति एवं परिचयात्मक बैठक घुड़देवा सामुदायिक भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

 बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बांकीमोंगरा भाजपा मंडल प्रभारी श्री अजय कुमार दुबे जी (जिला मंत्री, भाजपा कोरबा) उपस्थित रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री उदय शर्मा ने की। श्री अजय कुमार दुबे के मार्गदर्शन में संगठन की संरचना, कार्यप्रणाली, आगामी कार्यक्रमों तथा संगठनात्मक मजबूती से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन के हित में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। शक्ति केन्द्र एवं बूथ की ताकत को और मजबूत बनाने की बात कही। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल के 12 वर्ष होने पर होने वाले राष्ट्रीय एवं मंडल स्तरीय विभिन्न कार्यक्रमो की जानकारी दी।

 बैठक के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने-अपने उद्बोधन के माध्यम से संगठन की विचारधारा, कार्ययोजना एवं दायित्वों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक,सह संयोजक,बूथ अध्यक्षों, सातों मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सभी बातों को गंभीरता से सुना एवं समझा।

सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया तथा केंद्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों को पूर्ण समर्पण, निष्ठा एवं सक्रिय सहभागिता के साथ सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंत्री श्री भागवत विश्वकर्मा, जिला मंत्री श्री सतीश झा, पूर्व बाकी मोगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शैल राठौर, विधायक प्रतिनिधि श्री लखपत शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत केवट, सुधार सय चौहान, सुंदर बंजारे, वीरेंद्र श्रीवास, शालिक राम दुबे, मुकेश अग्रवाल, सूरज मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, गौरी केवट, कविता यादव, हेम सिंह कंवर, पाषर्दगढ़ राजेश पटेल
कार्यक्रम के अन्त में मंडल महामंत्री विकेश झा ने सभी का आभार व्यक्त किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्रीमती अनीता राजपूत ने किया।