20°C Korba
October 3, 2026
नगर पंचायत छुरीकला में सेवा सेतु अभियान शिविर का हुआ आयोजन
कोरबा छत्तीसगढ़ राजनीति सरकार

नगर पंचायत छुरीकला में सेवा सेतु अभियान शिविर का हुआ आयोजन

Oct 2, 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत छुरीकला में सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन दिनांक 02 अक्टूबर 2026, दिन शुक्रवार को बस स्टैण्ड स्थित सांस्कृतिक मंच, छुरीकला में सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पद्मिनी प्रीतम देवांगन , अध्यक्ष, हीरानंद पंजवानी , उपाध्यक्ष, तहसीलदार, कटघोरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग , मंडल महामंत्री संजीत सिंह , मंडल मंत्री डेकरांत देवांगन , नरेश देवांगन , वरिष्ठ भाजपा नेता, श्रीमती संतोषी दीवान , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, दीपका, श्रीमती प्रीति चौहान एवं करुणा शंकर देवांगन , श्याम कुमार साहू , सुभाष जोशी , जगराम यादव , रमेश श्रीवास , तीरथराम गोंड , श्रीमती गायत्री श्रीवास्तव , श्रीमती जागेश्वरी साहू , राकेश प्रताप सिंह सहित समस्त पार्षदगण व एल्डरमेन की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों से आए हुए अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा आम जनता को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा शिकायत एवं मांग से संबंधित आवेदन प्राप्त किया गया।

माननीय अध्यक्ष महोदया के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि लोगों की समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यक कार्यों के समाधान त्वरित रूप से किया जावेगा तथा शासन की समस्त योजनाओं का लाभ नगर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जावेगा।
इसी कड़ी में माननीय अध्यक्ष महोदया, एल्डरमेन एवं पार्षदों के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0) में स्वीकृत हितग्राहियों को आवास निर्माण की अनुज्ञा पत्र, किसान ऋण पुस्तिका, अन्नप्राशन एवं अन्य प्रशस्ति पत्र विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान किया गया।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पंचायत छुरीकला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोहरलाल गहरवरिया , उप अभियंता अनिल राम, आवास इंजीनियर पीयूष साहू, स्वच्छता इंजीनियर ओमप्रकाश भारद्वाज, कार्यक्रम अधिकारी अवधेश देवांगन , दीना देवांगन , श्रीमती उर्मिला साहू एवं अन्य कर्मचारियों सहित स्वच्छता दीदियों का विशेष योगदान रहा है।