शासकीय मिनीमाता करना महाविद्यालय कोरबा के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आज दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस बहुत से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत महाविद्यालय परिसर को स्वयंसेवकों के द्वारा साफ सुथरा किया गया एवं स्वच्छता शपथ प्राचार्य डॉ पापिया चतुर्वेदी के द्वारा दिलाया गया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमती संध्या पांडे श्रीमती कल्याणी ध्रुव अनिमा तिर्की ,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह सहित कर्मचारी लक्ष्मी दास , कृष्णा चौहान ,राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका आरती उरांव ,चांदनी श्रीवास , चांदनी तिवारी , खिलेश्वरी नायक ,कोमल देवांगन ,छाया , अंशु यादव राजकुमारी एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेविकाओं ने अपनी उपस्थिति दी ।

