“सपनों को पंख मेहनत देती है, और सफलता उन्हें ऊँचाइयों तक पहुँचा देती है। जो निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं, वही इतिहास में अपनी स्वर्णिम पहचान स्थापित करते हैं।”
अग्रवाल सभा, कोरबा के सम्माननीय सदस्य महावीर भोजासिया जी के नाती, सुभाष भोजासिया जी के भांजे तथा सतीश अग्रवाल एवं श्रीमती स्वाति अग्रवाल के सुपुत्र अरनव अग्रवाल ने ऑल इंडिया सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंसी) फाइनल परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 29वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार, संपूर्ण छत्तीसगढ़ एवं अग्रवाल समाज का गौरव बढ़ाया है।
यह उत्कृष्ट उपलब्धि उनकी अथक मेहनत, दृढ़ संकल्प, अनुशासित अध्ययन एवं माता-पिता तथा गुरुजनों के मार्गदर्शन का प्रेरणादायी परिणाम है। उनकी यह सफलता असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहने का संदेश देगी।
अग्रवाल सभा,कोरबा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने अरनव अग्रवाल के इस अद्वितीय सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नई-नई सफलताओं के शिखर को स्पर्श करें तथा राष्ट्र एवं समाज का नाम इसी प्रकार गौरवान्वित करते रहें।

