20°C Korba
November 3, 2026
Education कोरबा मोटिवेशन शिक्षा

25 अक्टूबर को एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में प्रेरणा-दिव्यांग प्रतिभा समारोह का आयोजन

Oct 23, 2026

एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) में 25 अक्टूबर दिन रविवार को प्रेरणा दिव्यांग प्रतिभा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय के डायरेक्टर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रेरणा का आयोजन दिव्यांगों को मंच पर समान अवसर प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है। प्रेरणा के इस मंच पर दिव्यांगों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए कई विधाओं पर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें चित्रकला, संगीत (गायन/वादन), भाषण, नृत्य, कविता पाठ एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां शामिल हैं।

कार्यक्रम का आयोजन 25 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक रखा गया है। समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए श्रीमती कविता सोनी के मोबाइल नम्बर 87704-56399 पर सम्पर्क कर पूरी जानकारी ली जा सकती है।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर- द इंटरनेशनल एसोशिएशन डि.3233 सी पीएमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी, विशिष्ट अतिथि पीएमजेएफ लायन सुधा मारदा, मोहम्मद सादिक शेख होंगे। अध्यक्षता लायन दर्शन अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष, लायन खुशबू आशीष अग्रवाल चेयरमेन, कार्यक्रम प्रभारी पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल एवं कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती कविता सोनी हैं।