20°C Korba
September 17, 2026
NTPC की सभी 6 यूनिटों से पावर जेनरेशन फिर से शुरू
Safety कोरबा टेक्नोलॉजी सूर्या न्यूज़ स्पेशल

NTPC की सभी 6 यूनिटों से पावर जेनरेशन फिर से शुरू

Sep 7, 2026

कोरबा, बीते शुक्रवार 04 सितंबर को NTPC कोरबा संयंत्र में 2,600 मेगावाट क्षमता वाले पावर स्टेशन की सभी सात जनरेटिंग यूनिटें एक साथ बंद हो गई थीं।

इस घटना के संबंध में NTPC के जनसंपर्क अधिकारी ऊष्मा घोष ने बताया कि ” पावर ग्रिड कारपोरेशन के बे ब्रेकर की टेस्टिंग के दौरान इलेक्ट्रिकल खराबी के कारण NTPC कोरबा की सभी यूनिट्स ट्रिप हो गई हैं। सभी यूनिट्स को फिर से चालू करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके देर रात तक पूरा होने की उम्मीद है।”

इसके बाद बिजली उत्पादन को चरणबद्ध तरीके से बहाल किया गया। जनसंपर्क अधिकारी ऊष्मा घोष ने बताया कि ” बिजली उत्पादन ठप होने के 12 घंटे के भीतर 05 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक 500 मेगावाट की 02 यूनिटों (यूनिट-4 और यूनिट-5) तथा एक 200 मेगावाट की 01 यूनिट (यूनिट-1) को फिर से चालू कर दिया गया। सुरक्षा और संचालन के तय नियमों के अनुसार, बाकी चार जेनरेटिंग यूनिट्स को बारी-बारी से फिर से चालू करने का काम चल रहा है। साथ ही ब्लैकआउट की वजह की जांच की जा रही है।”

इसके बाद 200 मेगावाट की यूनिट-3 को घटना के मात्र 36 घंटे के भीतर ग्रिड से जोड़कर उत्पादन शुरू कर दिया गया। शेष दो यूनिटों में 200 मेगावाट की 01 यूनिट-2 को रात 8:40 बजे और 500 मेगावाट की 01 यूनिट-7 को रविवार रात 9:20 बजे और फिर से चालू कर दिया गया। इसके साथ ही स्टेशन की सात में से छह यूनिटें अब उत्पादन में लौट आई हैं।

NTPC के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि “500 मेगावाट की 01 यूनिट-6 को 25 अगस्त 2026 से निर्धारित ओवरहॉल के लिए बंद रखा गया है। यह नियमित मरम्मत हर दो वर्ष में निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जाती है। उम्मीद है कि यूनिट-6 को इस महीने के अंत तक फिर से ग्रिड से जोड़ दिया जाएगा। “

NTPC कोरबा में 500 मेगावाट की 04 और 200 मेगावाट की 03 यूनिटें हैं। इनकी कुल स्थापित क्षमता 2,600 मेगावाट है। 06 यूनिटों के दोबारा चालू होने के बाद स्टेशन की बिजली उत्पादन क्षमता में काफी हद तक बहाली हो गई है। NTPC के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि कंपनी के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ पूर्ण क्षमता और और टीमवर्क के साथ कंपनी हित में योगदान देकर कम समय में इस इस समस्या का समाधान किया.