शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा के राष्ट्रीय सेवा योजना के महिला इकाई के द्वारा “सेवा संकल्प अभियान “के तहत विकसित भारत 2047 थीम पर रंगोली एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में रंगोली बनाया जिसमें प्रथम स्थान छाया सोनी बीए प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान सिद्धि पांडे तृतीय सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान कोमल देवांगन प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।
निर्णायक के रूप में डॉ श्वेता पाठक, डॉ उषा लहरे, डॉ मंदाकिनी चंद्रा रही। साथ ही महाविद्यालय के NSS गार्डन ,बॉटनीकल गार्डन में साफ सफाई एवं कचरे का निपटारा किया गया एवं गुड़हल का पौधा लगाया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के रासेयो की स्वयंसेविकाए एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी वर्षा सिंह तंवर ,अनिमा तिर्की, डॉ विनोद कुमार साहू ,कल्याणी ध्रुव ,मोनिका मिंज सहितसभी प्राध्यापक उपस्थित थे ।

