20°C Korba
July 27, 2026
लायन रविशंकर सिंह अध्यक्ष, लायन दीपक अग्रवाल सचिव व लायन दिनेश राठौर कोषाध्यक्ष नियुक्त
कोरबा छत्तीसगढ़ देश सूर्या न्यूज़ स्पेशल

लायन रविशंकर सिंह अध्यक्ष, लायन दीपक अग्रवाल सचिव व लायन दिनेश राठौर कोषाध्यक्ष नियुक्त

Jun 25, 2026
  • लायंस क्लब ऑफ कोरबा के संयुक्त शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

कोरबा: लायंस क्लब ऑफ कोरबा डि- 3233सी- की नयी कार्यकारिणी टीम सत्र 2026-27 के लिए होटल हेरिटेज इन टी.पी. नगर कोरबा में दिनांक 24-06-2026 बुधवार को संयुक्त शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज वंदना के साथ लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के संस्थापक लायन मेल्विन जोन्स के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया एवं स्वागत गीत लायन रमेश शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष एमजेएफ लायन रोहित राजवाड़े द्वारा स्वागत एवं अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया, तत्पश्चात सचिव लायन रविशंकर सिंह द्वारा वर्षभर किये गये कार्यों का सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डि 3233सी, विशिष्ट अतिथि पीएमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल पीएमसीसी, एमजेएफ लायन राजेन्द्र तिवारी पीएमसीसी, एमजेएफ लायन वसंत मिश्रा पूर्व प्रांतपाल व एमजेएफ लायन एस के अग्रवाल रीजन चेयरमैन, लायंस क्लब के सभी सदस्यों एवं अन्य क्लबों से आये सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में शपथ अधिकारी पीएमजेएफ लायन अनिल अग्रवाल द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्वाचित द्वारा नवनिर्वाचित लायंस क्लब कोरबा के अध्यक्ष लायन रविशंकर सिंह, सचिव लायन दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन दिनेश राठौर, उनके सहयोगी टीम एवं अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। तत्पश्चात लायंस क्लब कोरबा स्टार एवं लायंस क्लब कोरबा डायमंड के अध्यक्ष लायन प्रतीक अग्रवाल, लायन विकेश अग्रवाल एवं सचिव लायन शीतल अग्रवाल, लायन राशि अग्रवाल को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों ने नयी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए क्लब की गतिविधियों की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि द्वारा मल्टीपल से प्राप्त अवार्ड, प्रशस्ति पत्र व डिस्ट्रिक्ट पिन से लायंस क्लब के सदस्यों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष एमजेएफ लायन रोहित राजवाड़े द्वारा भी अपने सहयोगी सदस्य को मोमेंटो एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया गया। मंच संचालन लायन संतोष खरे द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में ला- श्रीकांत बुधिया, एमजेएफ ला- अशोक मादी, एमजेएफ ला- राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), ला- आनंद जायसवाल, ला- राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), ला- नन्दकिशोर अग्रवाल, ला- पुरुषोत्तम अग्रवाल, ला- अमरेश सिंघानिया, ला- दीपक माखीजा, ला- दीपक अग्रवाल, ला- अरविन्द साहू, ला- दिनेश राठौर, ला- मन मोहन यादव, ला- सुभाष अग्रवाल (आरपी), ला- शिव अग्रवाल (मॉडर्न), ला- बृजमोहन शर्मा, ला- कामायनी दुबे, ला- भगवती गोयंका, ला- कान्ता अग्रवाल, ला- ममता वासन, ला- भोजकुमारी राजवाड़े, ला- शैल खरे, ला- मनोज अग्रवाल, ला- संतोष राठौड़, ला- योगेश दुबे, ला- जशपाल सिंह, ला- आलोक अग्रवाल, ला- आकाश अग्रवाल, ला- रामखिलावन सिंह, ला- अशोक चावलानी (सागर), ला- राजेन्द्र डागा, ला- गोपाल अग्रवाल (डीडीएम), ला- रामगोपाल डिक्सैना, ला- मुकुल जैन, ला- मनोज गोयल, एवं अन्य क्लबों से आये लायन सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।