शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा के यूथ रेड क्रॉस सोसायटी एवं रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में “एड्स जागरूकता कार्यक्रम “के तहत व्याख्यान ,रंगोली प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर डॉ चंद्रकला एवं डॉ नेहा के द्वारा एड्स पर व्याख्यान दिया गया । जिसमें उन्होंने बताया कि एड्स एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो HIV (Human Immunodeficiency Virus) नामक वायरस के कारण होती है। एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने का उद्देश्य लोगों को HIV संक्रमण, इसके बचाव, जाँच और उपचार के बारे में सही जानकारी दिया तथा इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव को दूर करने को कहा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पापिया चतुर्वेदी के द्वारा एड्स जागरुकता पर शपथ दिलाया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता में छाया सोनी , कशिश साव श्रेया कमलेश क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान में रहे तथा रंगोली में छाया सोनी खिलेश्वरी नायक एवं आरती ने क्रमशःप्रथम द्वितीय तृतीय प्राप्त किया ।
कार्यक्रम का संचालन रेड रिबन क्लब प्रभारी श्रीमती वर्षा सिंह के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापित यूथ रेड क्रॉस सोसायटी प्रभारी श्री प्रकाश कुमार साहू के द्वारा किया गया ।

इस कार्यक्रम में श्रीमती संध्या पांडे डॉ विनोद कुमार साहू डॉ श्रेणी दिवाकर श्रीमती अमिता सक्सेना श्रीमती कल्याणी ध्रुव , श्रीमती मोनिका मिंज ,डॉ श्वेता पाठक ,डॉ उषा लहरे ,डॉ शिव कुमार द्विवेदी डॉ विनय मिश्रा ,डॉ मंदाकिनी चंद्रा अभय राम महिलांगे , डॉ आशुतोष उपाध्याय श्री टेकचंद खूंटे कु नीति देवांगन , कु रूपा राठिया ,कु प्रभा , श्री एल एन साहू ,श्री रनराय सिदार मोनिका राठौर सहित समस्त प्राध्यापक एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

