कोरबा के बाल कलाकार फणींद्र दुबे को ‘कला गौरव रत्न सम्मान’, रायपुर में तबला वादन से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
विगत दिनों 5 अप्रैल को रायपुर के प्रतिष्ठित रंग मंदिर ऑडिटोरियम में गायन वादन तथा नृत्य का राष्ट्रीय स्तर पर वृहद आयोजन किया गया था जिसमें बालको नगर कोरबा के होनहार बाल कलाकार फ़निद्र दुबे ने उत्कृष्ट तबला वादन प्रस्तुत कर वहां पर उपस्थित हजारों दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया और तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया इन्होंने तबला वादन की शिक्षा विगत 5 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला वादक पंडित मोरध्वज वैष्णव तालमणि से प्राप्त कर रहे हैं फणींद्र दुबे ने भारत के अनेकों राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में आठ बार प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं उनके विशिष्ट प्रदर्शन के लिए इनको (कला गौरव रत्न सम्मान) से सम्मानित किया गया है जो की कोरबा संगीत जगत के लिए गर्व की बात है इस कार्यक्रम का आयोजन प्रतिष्ठित नटरंग संस्था रायपुर के द्वारा आयोजित किया गया था जो की राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन करती है इनके उपलब्धि के लिए इनको कोरबा के सभी गुरुजनों एवं संगीत के कलाकारों द्वारा बधाई प्रेषित किया गया है आशा करते हैं भविष्य में भी फ़निंद्र दुबे ऐसे ही बालको तथा कोरबा का नाम रोशन करते रहेंगे, इनके पिता श्रीमान लोचन प्रसाद दुबे भारत अल्युमिनियम कंपनी बालकों में कार्यरत हैं

