कोरबा प्रेस क्लब के सदस्यों ने परिवार सहित देखी ‘दृश्यम 3’, मनोरंजन के साथ बिताए यादगार पल
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के सम्माननीय सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने चित्रा मल्टीप्लेक्स में फिल्म ‘दृश्यम 3’ का आनंद लिया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी अपने परिवार के साथ शामिल हुए। सभी ने एक साथ फिल्म का लुत्फ उठाया और सराहना की।
पत्रकारिता की व्यस्त दिनचर्या के बीच आयोजित इस पारिवारिक कार्यक्रम ने सदस्यों को आपसी मेल-मिलाप, संवाद और मनोरंजन का सुखद अवसर प्रदान किया। परिवारजनों के साथ बिताए इन खुशनुमा पलों ने आयोजन को खास बना दिया। इस पहल से प्रेस क्लब के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, आत्मीयता और एकजुटता को भी बढ़ावा मिला।
कोरबा प्रेसक्लब कोरबा के सदस्यों ने इस आयोजन के लिए कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री नौशाद खान, सचिव श्री दिनेश राज, संरक्षक श्री कमलेश यादव, उपाध्यक्ष श्री राजकुमार शाह उपसचिव श्री हरीश तिवारी कोषाध्यक्ष श्री दुर्गेश श्रीवास्तव कार्यकारिणी सदस्य श्री नवाब हुसैन श्री राजेश मिश्रा एवं आकाश शर्मा का आभार व्यक्त किया और आशा की कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित किया जाएगा।

