20°C Korba
November 3, 2026
Education कोरबा मोटिवेशन शिक्षा

श्री हरिकिशन पब्लिक स्कूल, कोरबा में आयोजित होगा IAP OJAS – National School Health Collaborative Programme

Oct 21, 2026

कोरबा, छत्तीसगढ़ दिनांक: 21 अक्टूबर 2026 श्री हरिकिशन पब्लिक स्कूल, कोरबा में 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे से IAP OJAS – National School Health Collaborative Programme का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं किशोरावस्था से संबंधित स्वास्थ्य विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करना है।

इस विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण, सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से परिचित कराया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत OJAS POSHAN, OJAS MANAS, OJAS SAKSHAM एवं OJAS SURAKSHA जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने हेतु प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं IAP (Indian Academy of Pediatrics) के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। आमंत्रित अतिथियों में डॉ. विशाल उपाध्याय, कृष्णा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कोरबा (मुख्य अतिथि); डॉ. ओमेश खुराना, IAP Faculty एवं Training Coordinator; डॉ. पुखराज बाफना, पद्मश्री सम्मानित वरिष्ठ IAP Faculty; डॉ. मधुश्री देशपांडे, IAP EB Chhattisgarh 2026; तथा डॉ. माला चौधरी, IAP Faculty शामिल हैं।

विद्यालय परिवार को विश्वास है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुभव एवं मार्गदर्शन से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी, सकारात्मक सोच और स्वस्थ आदतों का विकास होगा। यह कार्यक्रम विद्यालयों में स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम स्थल श्री हरिकिशन पब्लिक स्कूल, कोरबा, छत्तीसगढ़ दिनांक: 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) समय: प्रातः 11:00 बजे

विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य ने सभी आमंत्रित चिकित्सकों, शिक्षाविदों एवं संबंधित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी से सहयोग की अपेक्षा की है।