20°C Korba
July 27, 2026
लायंस क्लब कोरबा द्वारा डॉक्टर्स एवं सीए डे पर गरिमामय सम्मान समारोह
कोरबा छत्तीसगढ़ देश सेहत

लायंस क्लब कोरबा द्वारा डॉक्टर्स एवं सीए डे पर गरिमामय सम्मान समारोह

Jul 2, 2026

लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा दिनांक 01 जुलाई 2026 को लायंस स्कूल टी.पी. नगर कोरबा में डॉक्टर्स एवं सी.ए. डे कार्यक्रम के तहत डॉ. एस.एस. सब्बरवाल, डॉ. सरफराज खान, डॉ. फरनाज शेख एवं सीए मोनिका अग्रवाल, सीए अखिलेश अग्रवाल, सीए आशीष अग्रवाल का शाल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। साथ ही उपस्थित अतिथियों द्वारा सारगर्भित उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन रविशंकर सिंह ने किया। उन्होंने अपने सारगर्भित उद्बोधन में डॉक्टर्स को भगवान का दूसरा रूप बताया एवं कहा भगवान के बाद डॉक्टर्स ही हैं, जो इंसानों को दूसरा जीवनदान देते हैं। डॉक्टर्स जरूरतमंद लोगों को ठीक करने, उन्हें स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन फिर भी कई बार हम इनको धन्यवाद कहना भूल जाते हैं। डॉक्टर्स डे हमें मौका देता है, डॉक्टर्स को उनके निस्वार्थ काम के लिए थैंक्स कहने का। कार्यक्रम में लक्की ड्रा गेम रखा गया जिसके विजेता लायन बी.एम. शर्मा को अध्यक्ष के तरफ से गिफ्ट दिया गया। मंच संचालन लायन संतोष खरे द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में एमजेएफ लायन रोहित राजवाड़े पूर्व अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष लायन दिनेश राठौर, एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), एमजेएफ लायन एस.के. अग्रवाल, लायन नंदकिशोर अग्रवाल, लायन अरविन्द साहू, लायन मनमोहन यादव, लायन जसपाल सिंह, लायन कामायनी दुबे, लायन शहनाज शेख, लायन भगवती अग्रवाल की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ायी।