छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में, बहत्तरई स्टेडियम बिलासपुर में दिनांक 22 अक्टूबर को आयोजित राज्यस्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता की 200 मीटर दौड़ स्पर्था में शासकीय पॉलीटेक्निक कोरबा के छात्र मोहन लाल बरेठ ने उत्कृष् प्रदर्शन करते हुए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर संस्था का नाम गौरवान्वित किया।
इसी प्रकार केवीआईटी रायपुर में दिनांक 27 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में संस्था के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 14 अक्टूबर को आरआईटी रायपुर में आयोजित टग ऑफ वार प्रतियोगिता में भी संस्था के छात्र-छात्राओं ने सफलतापूर्वक सहभागिता की।

संस्था में श्री राहुल देव राठौर, क्रीड़ा अधिकारी के नेतृत्व में संस्था स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोंगिता का आयोजन दिनांक 23 सितंबर से 25 सितंबर तक शासकीय पॉलीटेक्निक कोरबा में किया गया, जिसामें उत्कृट प्रदर्शन करने वाले चयनित छात्रों को ही विश्वविद्यालय स्तर की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल होने हेतु भेजा जाता है
प्राचार्य द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त करने वाले एवं शामिल होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

