कोरबा, तमिलनाड् के चेन्नई स्थित जेपियर यूनिवर्सिटी (SRM Jeppi में आगामी 28 अक्ट्बर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाली 25वीं जनियर नेशनल वृशु बालक एवं बालिका प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ के प्रतिभाशाली खिलाडियों का चयन किया गया है
छत्तीसगढ़ वूशू संघ के महासचिव श्री डी. रवि कोंडैया के मार्गदर्शन में हए इस चयन में कोरबा जिला वूशु संघ के तीन उत्कृष्ट फाइटर खिलाड़ियो रजनीश बंजारे, हषिता प्रधान और हषे प्रधान ने अपनी जगह बनाई है, जो राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे
सम्मान एवं उत्साहवर्धन समारोह
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे इन तीनो खिलाडियों के उत्कष्ट प्रदर्शन की कामना करते हए कोरबा जिला वूशु संघ परिवार के मुखिया एवं अध्यक्ष श्री हितानंद अग्रवाल ने अपने कार्यालय में खिलाडियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान संघ की ओर से खिलाड़ियों को टी-शर्ट और ट्रैक सूट प्रदान किए गए जिससे खिलाडियों में भारी उत्साह देखा गया।

संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोरबा जिला वृशु संघ के सचिव सियाराम बंजारे, कोषाध्यक्ष मोहम्मद दानिश सहित समस्त पदाधिकारियों ने गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटने की कामना की है।

