शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा के राजनीति विज्ञान विभाग में स्नातकोतर के छात्राओं ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। परंपरा अनुसार नव प्रवेशित प्रथम सेमेस्टर राजनीति विज्ञान के छात्राओं को स्वागत एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों को विदाई दी गई।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रीमती वर्षा सिंह एवं डॉ विनोद कुमार साहू विभागाध्यक्ष राजनीति के द्वारा सरस्वती माता की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित किया गया एवं नई छात्राओं का स्वागत तिलक एवं बैच लगाकर किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने म्यूजिकल चेयर में भाग लिया एवं प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
वरिष्ठ छात्राओं के द्वारा अपने अनुभव सुनाए तत्पश्चात छात्राओं के द्वारा केक काटा गया तत्पश्चात शिक्षकों के द्वारा आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दिया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कृतिका कश्यप एवं कृतिका सिंह के द्वारा किया गया ।

