कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार 13 अक्टूबर को शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा में नव प्रवेशित छात्राओं का मतदाता सूची में पंजीयन हेतु फॉर्म 6 भरवाया गया जिसमें बीए, बीएससी, बीकॉम संकाय के फर्स्ट सेमेस्टर की छात्राएं उपस्थित थी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के लैब टेक्नीशियन एवं BLO रनसाय सिदार द्वारा फॉर्म सिक्स की जानकारी दी गई एवं छात्राओं को फॉर्म 6 भराया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती कल्याणी ध्रुव एवं सहायक नोडल अधिकारी भागवत प्रसाद पटेल उपस्थित रहे व नोडल अधिकारी श्रीमती कल्याणी ध्रुव के द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए मतदान हेतु निर्वाचन नामावली में नाम अनिवार्य रूप से होना चाहिए, अतः हम सब का कर्तव्य है निर्वाचन नामावली में अवश्य नाम जुड़वाए और अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क करे।महाविद्यालय के स्वीप कैंपस एम्बेसडर कुमारी दीक्षा साहू व सारा परवीन उपस्थित थी।

