श्री विश्वकर्मा जयंती पर कृष्णा ग्रुप, कोरबा द्वारा की गई विधिवत पूजा-अर्चना
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर दिनांक 17 सितंबर 2026, गुरुवार को प्रातः 11.00 बजे कृष्णा ग्रुप कोरबा के समस्त संस्थानों कृष्णा हुण्डई, कृष्णा टाटा, कृष्णा किया, कृष्णा होण्डा, कृष्णा बुल, तिरूपति ऑटो एजेंसी एवं अशोक एंड कम्पनी में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना पं. सोमदत्त द्विवेदी के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। कृष्णा ग्रुप की ओर से डायरेक्टर गौरव मोदी ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन आरती कर विश्व के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर कृष्णा ग्रुप के चेयरमेन श्री अशोक मोदी, डायरेक्टर हार्दिक मोदी, चैतन्य मोदी, वेदांत मोदी, अंकिता मोदी, निकिता मोदी उपस्थित थे जिनकी गरिमामय उपस्थिति में संस्था के सभी कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन-अर्चन कर अपने कार्यक्षेत्र में निरंतर प्रगति एवं सफलता की प्रार्थना की।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री विश्वकर्मा जी को सृष्टि के महान शिल्पकार एवं निर्माण-कला के देवता के रूप में माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों में उन्हें दिव्य वास्तुकला, शिल्प एवं निर्माण-कौशल में निपुण बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा जी ने अनेक दिव्य भवनों, नगरों एवं मंदिरों का निर्माण किया था। इसी कारण उन्हें वास्तुकला, निर्माण, तकनीकी कार्य एवं विभिन्न प्रकार के औजारों का अधिष्ठाता देव माना जाता है।भारत में श्री विश्वकर्मा जयंती समस्त संस्थानों, कारखानों, कार्यशालाओं एवं प्रतिष्ठानों में श्रद्धा के साथ मनाई जाती है, जहां मशीनों, औजारों एवं तकनीकी उपकरणों के माध्यम से कार्य किया जाता है। इस दिन श्रमिक, कारीगर, तकनीकी कर्मचारी एवं व्यवसायी अपने कार्य में प्रयुक्त उपकरणों एवं मशीनों का पूजन कर भगवान विश्वकर्मा जी से कार्य में कुशलता, सुरक्षा एवं सफलता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
पूजन एवं आरती के पश्चात दोपहर 3.00 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम किेये गयें एवं उपस्थित कृष्णा ग्रुप के समस्त कर्मचारियों को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, सौहार्द एवं मंगलकामनाओं के साथ संपन्न हुआ।

