भाजपा सम्मान सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रवीण कुमार दुबे ने प्रदेश के समस्त किसानों सहकारी समितियों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया ‘ है कि वे अपनी सहकारी समितियों और घरों में दीप प्रज्वलित करें तथा ‘विकसित भारत, समृद्धकिसान और मजबूत सहकारिता”‘ के संकल्प को आगे बढ़ाएँ।

प्रवीण कुमार दुबे ने कहा कि 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस है, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने को है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ द्वारा ‘आशीर्वाद का दीप‘ पहल के तहत सेवा, संकल्प और कृतज्ञता के भाव से कार्यक्रम के लिए आग्रह किया है, मोदी जी पिछले 25 वर्षों से लगातार जनसेवा करते हुए देश और समाज को नई दिशा दिए हैं जिसका प्रभाव हम सब के जीवन में दिखता है किसान गांव और गरीब सदैव उनके केंद में रहे
17 सितंबर को जलने वाला ‘आशीर्वाद का दीप’ केवल
एक दीप नहीं, बल्कि 25 वर्षों की निरंतर सेवा के प्रति कृतज्ञता, किसानों के प्रति और प्रधानमंत्री जी के नेतत्व में विश्वास का प्रतीक होगा ।

