20°C Korba
September 17, 2026
जेसीआई वीक 9 से 15 सितंबर, सात दिन-सात संकल्प, सकारात्मक बदलाव की ओर
कोरबा मोटिवेशन

जेसीआई वीक 9 से 15 सितंबर, सात दिन-सात संकल्प, सकारात्मक बदलाव की ओर

Sep 9, 2026

Junior Chamber International (JCI) के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि JCI द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 9 से 15 सितंबर तक JCI Week मनाया जा रहा है। इस विशेष सप्ताह के दौरान JCI Korba Central कोरबा में विभिन्न सामुदायिक सेवा, सामाजिक जागरूकता, व्यक्तित्व विकास, व्यावसायिक नेटवर्किंग तथा नेतृत्व क्षमता निर्माण से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि युवाओं को जोड़ना, उन्हें सक्षम बनाना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा 9 से 15 सितंबर 2026 तक जेसीआई वीक का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष जेसीआई वीक की थीम “77 इयर्स ऑफ लेगेसी – 7 डेज ऑफ इम्पैक्ट” है। सात दिनों तक अलग-अलग थीम पर आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, युवा नेतृत्व, मानव कर्तव्य, डिजिटल आउटरीच, बिजनेस नेटवर्किंग, मेंबरशिप एक्सपेंशन, फैमिली बॉन्डिंग एवं समाज के मौन सितारे को सम्मानित करने की दिशा में विभिन्न गतिविधियां आयोजित किए जाएंगे।

प्रथम दिवस : सस्टेनेबल सिपिंग डे “प्लास्टिक हटाओ, स्टाल अपनाओ आज की आदत, कल का बेहतर भविष्य” की तर्ज़ पर प्लास्टिक हटाओ, स्टील अपनाओ अभियान के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर स्टील की बोतलों एवं सस्टेनेबल विकल्पों को अपनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

द्वितीय दिवस : यूथ लीडरशिप एंड वॉइस डे “युवा की आवाज़, नेतृत्व का आगाज़” के तहत अंतरमहाविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता, यूथ पार्लियामेंट, सीपीआर प्रशिक्षण, वर्क-लाइफ बैलेंस, पर्सनल ब्रांडिंग जैसे विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं कौशल विकास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, संवाद कौशल, आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता तथा व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देना है।

तृतीय दिवसः ह्यूमन ड्यूटीज एंड डिजिटल आउटरीच डे “अधिकारों के साथ कर्तव्यों की समझ जिम्मेदार नागरिकता की ओर” के तहत मानव कर्तव्य अभियान के माध्यम से मानवीय जिम्मोटारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। साथ ही डिजिटल आउटरीच एवं ऑनलाइन एंगेजमेंट के माध्यम से सकारात्मक संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

चतुर्थ दिवस : बिजनेस एंड नेटवर्क ग्रोथ डे “कनेक्शन बढ़ेंगे, अवसर बढ़ेंगे” यह दिन बिजनेस कम्युनिटी और जेसीआई सदस्यों के बीच कनेक्टिविटी एवं नेटवर्किंग को बढ़ावा देने के लिए समर्पित रहेगा। इस अवसर पर जे-कॉम ओरिएंटेशन एवं नेटवर्किंग मीट्स आयोजित की जाएंगी।

पंचम दिवस: मेंबरशिप एक्सपेंशन डे (जुड़ें JCI से, बढ़ें नेतृत्व की ओर) जेसीआई के उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए यह दिन समर्पित रहेगा। इनवाइट एंड एंगेज, मेंबर स्पॉटलाइट एवं वेलकम न्यू मेंबर्स जैसी गतिविधियों के माध्यम से नए सदस्यों को जेसीआई परिवार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

छठा दिवस: फैमिली बॉन्डिंग डे मजबूत परिवार, मजबूत समाज के तर्ज़ पर परिवार को मजबूत बनाने और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से फैमिली टाइम, फैमिली आउटिंग्स एवं एक्सप्रेस प्रेटिट्यूड जैसी गतिविधियां आयोजित होगी

सातवाँ दिवस : ग्रैंड फिनालेः ऑनरिंग हीरोज एंड साइलेट प्टार्स डे (गुमनाम नहीं, सम्मान के हकदार) पर जेसीआई वीक का समापन उन लोगों को सम्मान देने के साथ किया जाएगा, जो अपने कार्यों से समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. लेकिन अक्सर उनकी उपलब्धियां लोगों की नजरों से दूर रह जाती हैं। इस अवसर पर सल्यूट द साइलेंट स्टार्स एवं ग्रैंड फिनाले सेलिब्रेशन आयोजित किया जाएगा।