शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया जिसमें नव प्रवेशित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी दी गई सभी नव प्रवेशित स्वयंसेविकाओं को तिलक , NSS बैच ,डायरी एवं पेन देकर उनका स्वागत किया गया ।
इस अवसर कुमारी रंजीता एवं प्रगति सूर्यवंशी के द्वारा युवा गीत का गायन किया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पापिया चतुर्वेदी ने रासेयो एवं रेड रिबन क्लब के बारे में विस्तार से विस्तार से बताया और अपना अनुभव भी साझा किया एवं नवप्रवेशित स्वयं सेविकाओं को शुभकामनाएं दी । प्राचार्य के द्वारा एचआईवी /एड्स जागरूकता शपथ दिलाया गया ।

कार्यक्रम में प्राचार्य एवं राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार साहू क्रीड़ाधिकारी अनिमा तिर्की एवं गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष श्रीमती मोनिका मिंज , सहित बड़ी संख्या मे नवप्रवेशित स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन पूर्व स्वयंसेविका श्रद्धा जागड़े के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के द्वारा किया गया ।

