शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजगामार में राष्ट्रीय सेवा योजना NSS के तहत अभिमुखीकरण कार्यक्रम रखा गया। मुख्य अतिथि जिला समन्वक राष्ट्रीय सेवा योजना कोरबा प्रोफेसर वाय. के. तिवारी , कार्यक्रम के अध्यक्षता लक्ष्मी श्रीवास अध्यक्ष शाला विकास समिति SMDC, विशिष्ट तिथि अनिल पाल पूर्व कार्यक्रम अधिकारी NSS, स्कूल के प्राचार्य जितेंद्र कुमार साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि कमला नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व जिला समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना कोरबा के श्री तिवारी जी ने छात्र जीवन में समाज में उचित आचरण के साथ बौद्धिक विकास और मानसिक विकास के विषय में प्रकाश डालें। एसएमडीसी अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास ने शिक्षा के साथ ही साथ राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर छात्रों में सामुदायिक सेवा और सामाजिक जिम्मेदारियां की भावना को कैसे विकसित करना है उसके विषय में विस्तार से बच्चों के सामने वृत्त प्रस्तुत किये। विशिष्ट अतिथि अनिल पाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना से छात्रों को साक्षरता कार्यक्रम, पर्यावरण कार्यक्रम, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता शिविर और रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा की भावना पर प्रकाश डालें। प्राचार्य जितेंद्र साहू जी ने छात्रों को अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के किसी एक गांव को गोद लेकर बस्तियों में सामाजिक विकास करने के साथ ही स्वैच्छिक कार्यों के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र को विकास करना इस विषय पर अपनी बात कही। समस्त अतिथियों का आभार प्रदर्शन स्कूल की शिक्षिका व कार्यक्रम प्रभारी NSS श्रीमती धनश्री ने की। मंच का सफल संचालन स्कूल की छात्रा कुमारी दीपा चौहान ने की।
Category
- CSPGCL (1)
- Education (35)
- Gadget (2)
- Marketing (3)
- Safety (6)
- Uncategorized (7)
- कर (1)
- कल्चर (34)
- कोरबा (223)
- खेल (8)
- छत्तीसगढ़ (154)
- टेक्नोलॉजी (16)
- देश (121)
- धर्म (9)
- धर्म-आस्था (14)
- पर्यावरण (19)
- बिज़नेस (15)
- मोटिवेशन (46)
- यात्रा (2)
- राजनीति (30)
- व्यापार (14)
- शिक्षा (42)
- सरकार (45)
- सूर्या न्यूज़ स्पेशल (18)
- सेहत (45)
- सॉफ्टवेर (2)

Recent Post
- आशीर्वाद का दीप पहल के तहत सेवा, संकल्प और कृतज्ञता के भाव से कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर को
- निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा आयोजित दस दिवसीय श्री गणेश कथा के द्वितीय दिवस में अहंकार त्याग एवं विनम्रता का दिया गया संदेश
- बालको मेडिकल सेंटर ने मध्य भारत में कैंसर उपचार को बनाया अधिक सुलभ
- सीजी पीएससी परीक्षा में पारदर्शिता की कमी, मूल्यांकन में गड़बड़ी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सरकार पर साधा निशाना
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर में आयोजित 10वें अग्र अलंकरण समारोह का करेंगे शुभारम्भ
