अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, कोरबा द्वारा सेवा कार्यक्रम का आयोजन
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, कोरबा शाखा की अध्यक्षा प्रीति संजय मोदी के नेतृत्व में एक प्रेरणादायक बैठक एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्षा रेखा राठी, राष्ट्रीय सचिव बबीता छापरिया, प्रांतीय अध्यक्षा उमा छापरिया, प्रांतीय सचिव सीमा गुप्ता, राष्ट्रीय नेत्रदान प्रकल्प प्रमुख सरोज जी सोनालिया, शशि अग्रवाल, मनीषा गोयल, अनीता छापरिया, रितु सिंघानिया,उषा मंगल,एवं उर्मिला डिडवानिया सहित सभी प्रकल्प प्रमुखों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से अनेक सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
स्थायी प्रकल्प के रूप में ब्रिलियंट स्कूल के समीप स्थित कौशिल स्कूल में 60×120 क्षमता का वाटर कूलर भेंट किया गया। सप्तदेव मंदिर में आयोजित बैठक के दौरान वरिष्ठ नागरिकों एवं जरूरतमंदों की सेवा हेतु तीन वॉकर तथा एक जोड़ी बैसाखी प्रदान की गई।
देहदान के संकल्प को प्रोत्साहित करने वाले दो व्यक्तियों का प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर अभिनंदन किया गया। कोरबा शाखा द्वारा बैंक में नया खाता खोलकर सेवा कार्यों की सुदृढ़ शुरुआत की गई तथा एक जरूरतमंद को शाखा की बहनों के सहयोग से ₹5100 की सहायता राशि प्रदान की गई।

पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत आम की गुठलियों से तैयार पौधों की आम्र वाटिका का पूजन किया गया, जिनका वर्षा ऋतु में रोपण किया जाएगा। साथ ही पंचवटी के अंतर्गत पाँच पवित्र पौधों का रोपण किया गया तथा गौशाला में गौमाताओं को हरा चारा खिलाया गया।
ग्रीष्मकालीन सेवा प्रकल्प के अंतर्गत पिछले तीन माह से निरंतर संचालित प्याऊ पर राहगीरों को दूर से आये पदाधिकारियों द्वारा आम का अमृत (आम रस) पिलाकर सेवा की गई।
कोरबा शाखा की सभी बहनों का तन, मन और धन से दिया गया सहयोग अत्
यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक रहा। उनके समर्पण और सेवा भाव से समाजहित के ये सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
“सेवा, संस्कार और समर्पण ही हमारी समिति की पहचान है।” ” संस्कार ही धरोहर है”

