संजू शर्मा बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कोरबा के जिला संयोजक
प्रदेश भाजपा संगठन ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए भाजपा व्यपार प्रकोष्ठ के जिले के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा पर प्रदेश के सभी जिलों में जिला संयोजक और सहसंयोजक के नामो की सुची जारी कर दी गई है।
जिसमे कोरबा जिले से संजीव शर्मा को जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। संजीव शर्मा ने बताया कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि जो जिम्मेदारी संगठन के द्वारा दी गई है उसे पूरा कर सकें ।

