कोरबा काली बाड़ी एस ई सी एल कोरबा में काली बाड़ी समिति के द्वारा चैत्र नवरात्र पर बसंती पूजा एवं मेले का आयोजन किया जाता आ रहा हैं।समिति के अध्यक्ष समीर लोध एवं सचिव सुभाशीष भौमिक ने बताया कि पूजा एवं मेले का यह वर्ष 25 वा वर्ष हैं।समिति के द्वारा प्रत्येक दिन भक्तों को संध्या आरती के बाद भोग प्रसाद का वितरण किया जाता है और नवरात्रि के दिन दोपहर को वृहद भंडारे का आयोजन भक्तों के सहयोग से किया जाता हैं। पूजा एवं मेला आज वृहद आकार ग्रहण कर लिया है दूर दूर से लोग मेले का आनंद लेने आरहे हैं।समिति के अध्यक्ष ने सभी कोरबा वासियों से अनुरोध किया हैं कि वे माता रानी का आशीर्वाद लेने कोरबा काली बाड़ी में अवश्य आवे ।
विशेष 27.3.26 को दोपहर 12 बजे भंडारे का आनंद लेने काली बाड़ी प्रांगण अवश्य आवे


