20°C Korba
March 29, 2026
शासकीय महाविद्यालय दीपका का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न
Education कोरबा

शासकीय महाविद्यालय दीपका का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

Mar 7, 2026

– शासकीय महाविद्यालय दीपका का भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के माननीय विधायक प्रेमचंद पटेल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत जी, जन भागीदारी अध्यक्ष संगीता साहू जी तथा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ममता ठाकुर , ग्राम झाबर के सरपंच श्री राम सिंह कंवर जी, श्री सूर्य प्रकाश शर्मा जी,श्री मुकेश जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ भूमि पूजन से हुई। इस दौरान अतिथियों ने महाविद्यालय के विकास और क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।


माननीय विधायक प्रेमचंद पटेल जी ने कहा कि महाविद्यालय के निर्माण क्षेत्र से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत जी ने महाविद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।


जन भागीदारी अध्यक्ष संगीता साहू जी ने शिक्षा को समाज के विकास का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. ममता ठाकुर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय की भावी योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी, विद्यार्थी तथा नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।