कोरबा कम्प्यूटर महाविद्यालय (केसीसी) में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई दी गई l विदाई (प्रवाह) समारोह का शुभारंभ श्री राजेश अग्रवाल डायरेक्टर केसीसी एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती रंजना अग्रवाल, विशेष अतिथि अमीत चौबे, शिक्षको, छात्रों, अभिभावकों व जनसमूह की उपस्थिति में सरस्वती व गणेश वंदना के साथ हुआ।

गणेश वंदना नृत्य स्वास्तिका बीबीए अंतिम की छात्रा के द्वारा किया गया, इस दौरान विभिन्न प्रकार के ज्ञानवर्धक खेलों के साथ छात्रों का मनोरंजन किया गया, इस वर्ष पर फाइनल (अंतिम वर्ष) के छात्र-छात्राओं को मजेदार उपाधियों से उनका सम्मान किया गया, उन्हें स्मृति चिन्ह भी दिया गया, तत्पश्चात ओम दास कक्षा बीबीए प्रथम के छात्र द्वारा बॉलीवुड नृत्य प्रस्तुत किया गया, इसके बाद एक-एक करके सभी प्रस्तुतियाँ मनमोहक थी, जिसमें नीलम एवं मलिस्का कक्षा डीसीए, डीसीए एवं प्रिया एवं प्रिंसी युगल डांस तथा अल्का, अंगिता, बबिता, ज्योति, जयंती एवं मोनिका ग्रुप डांस पीजीडीसीए से प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के द्वारा रोमांचित गेम्स कराया गया, जिसमें बच्चों ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
साथ ही अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक रैंपवॉक की प्रस्तुति की गई, जिसमें बच्चों ने खूब आनंद लिया। मंच संचालन बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा पटेल द्वारा किया गया, बीसीए अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने अपने 3 वर्ष के शिक्षा काल के अनुभव कॉलेज के प्रथम दिन और अंतिम दिन पर अपने विचार प्रस्तुत किए, महाविद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए छात्र-छात्राओं ने कहा कि हम अपने जूनियर छात्र-छात्राओं से यही कहेंगे कि वह प्रतिदिन महाविद्यालय में उपस्थित हो, और पढ़ाई पर ध्यान दें।

हर दिन हमें कुछ नई चीजों की जानकारी प्राप्त होती है अच्छे नंबर आत्मविश्वास और हमारा सारा विकास हमारी उपस्थिति पर निर्भर करता है। हमारी सफलता में हमारे शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है कार्यक्रम के अंतिम चरण में मिस्टर फेयरवेल खिलेश (बीसीए अंतिम) एवं मिस फेयरवेल स्वास्तिका (बीबीए अंतिम) को दिया गया, कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि श्री राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संस्कार के साथ शिक्षा ही केसीसी की विशेषता है, एवं कड़ी मेहनत अनुशासन व ज्ञान ही सफलता का एक आधार है।
विशेष अतिथि अमीत चौबे ने अपने उद्बोधन में केसीसी के छात्रों को प्रेरित करते हुए तथा अपने अनुभव को साझा करते हुए पढ़ाई में लगातार मेहनत करने की अपील की तथा बताया कि केसीसी के छात्र न केवल देश बल्कि विदेशों में बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में तथा शासकीय सेवाओं में भी सेवायें दे रहें है। महाविद्यालय के निर्देशक ने सभी शिक्षकगणों इरविन कुमार, बालीदास महंत, रीना लहरे, सुरभि कुंडू, सुरभि राठौर, राखी सोनवानी, पियुश साहू, मेधा सोनी, उमाकांत कैवर्त एवं सिमरन कौर की कड़ी मेहनत की प्रशंसा की, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।


