20°C Korba
March 29, 2026
“संकल्प बजट विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला”:- बद्री अग्रवाल
छत्तीसगढ़ राजनीति

“संकल्प बजट विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला”:- बद्री अग्रवाल

Feb 27, 2026

वर्ष 2026-27 के “संकल्प” बजट का स्वागत करते हुए भाजपा युवा नेता बद्री अग्रवाल ने इसे विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में विज़न डॉक्यूमेंट बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट सर्वसमावेशी, संतुलित और दूरदर्शी विकास की आधारशिला रखता है।

बद्री अग्रवाल ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट प्रदेश को नई ऊर्जा और गति देगा। उन्होंने बजट में घोषित पांच मुख्यमंत्री मिशन—एआई मिशन, खेल उत्कर्ष मिशन, पर्यटन विकास मिशन, अधोसंरचना मिशन और स्टार्टअप-निपुण मिशन—को युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और निवेश के नए अवसर सृजित करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों और महिला सशक्तिकरण को भी प्राथमिकता दी गई है।