20°C Korba
March 29, 2026
यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
कोरबा सरकार

यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

Feb 15, 2026

कोरबा। यातायात पुलिस द्वारा गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल रेलवे, जो रेलवे क्रॉसिंग साडा स्कूल के पास स्थित है। में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस पहल का उद्देश्य स्कूली छात्रों एवं विद्यालय स्टाफ को यातायात नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस टीम ने छात्रों को सड़क पर चलते समय बरती जाने वाली सावधानियों, ट्रैफिक सिग्नलों के महत्व, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने तथा सड़क पार करने के सही तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों और उनसे बचाव के उपाय भी समझाए गए।

इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य भरत शर्मा, दिलीप यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। एएसआई मनोज राठौर ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सभी से नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई। यातायात पुलिस ने छात्रों से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *