20°C Korba
November 3, 2026
Uncategorized कोरबा छत्तीसगढ़ देश बिज़नेस यात्रा

रोटरी बिजनेस ग्रुप के चीन कैंटन फेयर टूर में शामिल होंगे 38 सदस्य, दो चरणों में रवाना होंगे प्रतिनिधि मंडल

Oct 20, 2026

21 सदस्य कैंटन फेयर के प्रथम चरण में 14 तारीख़ को जाएंगे, जबकि 20 अक्टूबर को 17 सदस्यीय दूसरा दल दिल्ली के लिए होगा रवाना, वीजा अस्वीकृत होने से 15 सदस्य नहीं जा सकेंगे चीन

कोरबा। रोटरी सदस्यों के बीच व्यावसायिक सहयोग, प्रोफेशनल विकास और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सक्रिय Rt Business and Professional Group द्वारा आयोजित चीन के प्रतिष्ठित Canton Fair के व्यावसायिक दौरे को लेकर सदस्यों में काफी उत्साह है।

लगभग 700 सदस्यों का सक्रिय व्यावसायिक मंच
Rt Business and Professional Group रोटरी सदस्यों का एक सक्रिय व्यावसायिक नेटवर्क है, जिसमें लगभग 700 सदस्य जुड़े हुए हैं। इस समूह का प्रमुख उद्देश्य रोटरी की सेवा एवं मैत्री की भावना के साथ सदस्यों के व्यवसाय, पेशेवर क्षमताओं और आपसी व्यापारिक सहयोग को प्रोत्साहित करना है।

चीन का Canton Fair, जिसे China Import and Export Fair के नाम से भी जाना जाता है, विश्व के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों में शामिल है। यहां विभिन्न उद्योगों के निर्माता, निर्यातक, खरीदार और व्यापारिक प्रतिनिधि अपने उत्पादों एवं व्यावसायिक संभावनाओं को प्रस्तुत करते हैं।

भविष्य में भी जारी रहेंगे व्यावसायिक दौरे

Rt Business and Professional Group का उद्देश्य इस प्रकार के आयोजनों को एक बार की गतिविधि तक सीमित न रखकर नियमित पहल के रूप में विकसित करना है। इसी क्रम में संस्था प्रतिवर्ष ऐसे व्यावसायिक दौरों के आयोजन की योजना बना रही है, ताकि अधिक से अधिक सदस्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों, आधुनिक तकनीकों और व्यापारिक संभावनाओं से परिचित हो सकें।

रोटेरियन संजय बुधिया व रोटेरियन राजेश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित यह चीन व्यावसायिक दौरा ‘सेवा, मैत्री और व्यवसाय’ की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास है। संस्था का विश्वास है कि ऐसे आयोजन रोटरी सदस्यों के बीच व्यावसायिक सहयोग को मजबूत करने, नए विचारों को प्रोत्साहित करने और वैश्विक स्तर पर व्यवसाय के नए रास्ते तलाशने में सहायक होंगे।इस टूर में कई सदस्य डिस्ट्रिक्ट 3261 के बाहर के डिस्ट्रिक्ट के भी शामिल हैं