बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए संतवना फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर निःशुल्क प्याऊ (शीतल जल सेवा) का शुभारंभ किया गया है। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों, राहगीरों एवं यात्रियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है।
संस्था द्वारा निम्नलिखित स्थानों पर क्रमवार प्याऊ का शुभारंभ किया गया:
📍 28-03-2026 – रेलवे स्टेशन
📍 29-03-2026 – जिला अस्पताल परिसर (2 प्याऊ)
📍 30-03-2026 – CSEB चौक एवं मुदापार चौक
📍 31-03-2026 – घंटाघर चौक, निहारिका
इन सभी स्थानों पर कुल 6 निःशुल्क प्याऊ प्रारंभ किए गए हैं, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को गर्मी में राहत मिलेगी।
इस अवसर पर संतवना फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सुनील वर्गीस एवं संस्था के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी भाग लिया और इस पहल की सराहना की।
श्री सुनील वर्गीस ने कहा कि, “गर्मी के मौसम में जरूरतमंद लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराना समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण कार्य है। संतवना फाउंडेशन आगे भी इसी प्रकार जनहित में कार्य करता रहेगा।”
संस्था द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी प्याऊ केंद्रों पर स्वच्छ, ठंडा एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध रहे तथा नियमित रूप से उनकी देखरेख की जाए।
संतवना फाउंडेशन सोसाइटी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस सेवा का लाभ उठाएं एवं समाज सेवा के इस कार्य में सहयोग प्रदान करें।

