08 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चलो आयुर्वेद की ओर मिशन
08 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत निशुल्क हीमोग्लोबिन जांच, निःशुल्क रक्तचाप जांच, निशुल्क रक्त शर्करा जांच, तथा महिलाओं एवं युवतियों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य, एवं असाध्य रोगों हेतु दिनाँक 08 मार्च 2026 रविवार को लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदू परिषद,आरोग्य भारती,एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय,श्री शिव औषधालय दुकान क्रमांक 10,11 महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में आयोजित निशुल्क आयुर्वेद-योग, चिकित्सा परामर्श शिविर में 54 मरीज हुये लाभान्वित।
छत्तीसगढ़ प्रान्त के सुप्रसिद्ध पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित ख्यातिलब्ध चिकित्सिका नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने दी अपनी चिकित्सकीय सेवायें।
*शिविर मे हीमोग्लोबिन, रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की जांच निशुल्क करने के साथ शुगर की परीक्षित औषधि भी निशुल्क दी गई।
शिविर मे महिलाओं के लिये उपयोगी उनको ऊर्जा प्रदान करने वाला, उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने वाला ऊर्जा क्वाथ निशुल्क पिलाया गया ।
हीमोग्लोबिन की कमी का प्रमुख कारण चयापचय का सही न होना-डॉ.नागेंद्र शर्मा।
गिलोय एवं गेंहू के जवारे का रस हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिये अत्यंत लाभकारी-डॉ.नागेंद्र शर्मा।
08 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत निशुल्क हीमोग्लोबिन जांच, निःशुल्क रक्तचाप जांच, निशुल्क रक्त शर्करा जांच, तथा महिलाओं एवं युवतियों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य, एवं असाध्य रोगों हेतु दिनाँक 08 मार्च 2026 रविवार को लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदू परिषद,आरोग्य भारती एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय,श्री शिव औषधालय दुकान क्रमांक 10,11 महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में आयोजित निशुल्क आयुर्वेद-योग, चिकित्सा परामर्श शिविर में 54 मरीज लाभान्वित हुये। शिविर में विशेष रूप से अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान करने वाले छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञा नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया की ज्यादातर महिलाओं में खुन (हीमोग्लोबिन) की कमी पाई गई। जिसका प्रमुख कारण महिलाओं का अपनी सेहत के प्रति लापरवाह होना है। साथ ही चयापचय के कमजोर होने से भी हीमोग्लोबिन की कमी पाई जाती है। इसके लिये महिलाओं को अपनी सेहत पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने चयापचय को ठीक रखने के लिये प्रयास करना चाहिये। साथ ही उन्होंने गिलोय एवं गेंहू के जवारे के रस को हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिये अत्यंत लाभकारी बताया। शिविर मे महिलाओं के लिये उपयोगी उनको ऊर्जा प्रदान करने वाला, उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने वाला क्वाथ निशुल्क पिलाया गया । शिविर मे रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) की जांच निशुल्क करने के साथ शुगर की परीक्षित औषधि भी निशुल्क दी गई। शिविर में नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा, नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा के अलावा श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल, कोषाध्यक्ष लायन गजेंद्र राठौड, संरक्षक लायन सुधीर सक्सेना, नेत्रनन्दन साहू, कमल धारीया, अश्वनी बुनकर, अरुण मानिकपुरी, मनीष कौशिक, तोरेंद्र सिंह, महेंद्र साहू, देवबली कुंभकार, राकेश इस्पात, सिद्धराम शाहनी एवं श्री डायग्नोस्टिक सेंटर पैथो लैब के संचालक कंवल चंद्रा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

