20°C Korba
October 4, 2026
लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा निःशुल्क मधुमेह जाॅंच शिविर का आयोजन
कोरबा शिक्षा सेहत

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा निःशुल्क मधुमेह जाॅंच शिविर का आयोजन

Oct 4, 2026

कोरबा। दिनांक 4 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में लायंस सेवा सप्ताह के तीसरे दिन लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में बच्चो एवं ग्रामवासियों के लिए निःशुल्क मधुमेह जाॅंच शिविर का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम उपस्थित चिकित्सक टीम का स्वागत क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल जी के द्वारा किया गया तत्पश्चात् चिकित्सको एवं उनकी टीम के द्वारा ग्रामीण अंचलो में रह रहे बच्चो एवं उपस्थित ग्रामवासियों के मधुमेह की जाॅंच की गई। जाॅंच के दौरान चिकित्सको द्वारा मधुमेह रोग से संबंधित रोकथाम एवं उपचार की जानकारी देते हुये आवश्यक दवाईयाॅं दी गई।

उक्त शिविर में लगभग 437 लोग लाभान्वित हुये। उक्त निःशुल्क मधुमेह जाॅंच शिविर में क्लब मार्गदर्शक पीएमजेएफ लायन डा.राजकुमार अग्रवाल, स्कूल की चेयरमेन लायन खुशबू अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल, क्लब सचिव लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना, लायन सुभाषचंद अनंत, लायन पार्वती दास सहित अन्य लायन सदस्य भी उपस्थित थे।