चैत्र शुक्ल पक्ष की वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत् 2083 के पावन अवसर पर गौ माता चैक सीतामढ़ी कोरबा से हिन्दू क्रांति सेना एवं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई।इस शोभायात्रा में लगभग1,00,000 से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति का अनुमान रहा। जब यह विशाल शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए श्री सप्तदेव मंदिर के समक्ष पहुंची तब वहां उपस्थित विभिन्न संस्थाओं द्वारा श्रद्धालुओं का अत्यंत भव्य एवं हृदयस्पर्शी स्वागत किया गया।

शोभायात्रा के मंदिर परिसर पहुंचते ही आकर्षक आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर कृष्णा ग्रुप की समस्त व्यावसायिक संस्थाओं कृष्णा हुंडई, कृष्णा टाटा, कृष्णा होंडा, कृष्णा किया, तिरुपति बजाज, अशोक एंड कंपनी सहित अन्य डीलरशिप संस्थानों के लगभग 400 से अधिक कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए सेवा एवं स्वागत की व्यवस्था को सफल बनाया।

कार्यक्रम के दौरान श्री सप्तदेव मंदिर महिला मंडल समिति, सप्तदेव सेवा समिति, श्री किशनलाल मोदी मेमोरियल ट्रस्ट एवं अन्य सहयोगी सेवा संस्थानो ने मिलकर श्रद्धालुओं के लिए उत्कृष्ट सेवा कार्यों का संचालन किया। विभिन्न सामाजिक धार्मिक एवं व्यावसायिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से उक्त सेवा कार्यों को अभूतपूर्वक सफलता मिली।
इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन, छत्तीसगढ़ अग्रवाल महिला मंडल, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ, व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान एवं फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया का विशेष सहयोग सराहनीय रहा। सभी संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से लगभग 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं को विशेष रूप से खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया।
इतनी विशाल संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बावजूद पूरे आयोजन में अनुशासन सुव्यवस्था एवं उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। चलते फिरते श्रद्धालुओं के बीच सेवा एवं स्वागत की यह व्यवस्था अत्यंत प्रशंसनीय रही जिसकी उपस्थित जनसमूह एवं आगंतुकों ने मुक्तकंठ से सराहना की।
इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी संजय मोदी, राजा मोदी, हार्दिक मोदी, चैतन्य मोदी, वेदांत मोदी, किरण मोदी, प्रीति मोदी, शिखा मोदी, निकिता मोदी, श्रेया मोदी, अवन्या मोदी, वैदिक मोदी, भगवती गोएनका, अंकित गोयनका, विजय गोयनका, अखिल अग्रवाल, बनवारी शर्मा, नवीन तिवारी, सरला मित्तल, विमला अग्रवाल, शीतल कौर, ज्योति यादव, जानकी यादव, सोमदत्त द्विवेदी, प्रमोद यादव, कमलेश वांटू, वरूण नायर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


