20°C Korba
March 27, 2026
धूमधाम हर्षोल्लास एवं उत्साह से मनाया गया चेट्रीचंड्र महोत्सव
कल्चर कोरबा

धूमधाम हर्षोल्लास एवं उत्साह से मनाया गया चेट्रीचंड्र महोत्सव

Mar 25, 2026

कोरबा।20 मार्च।
सिंधी समाज के इष्टदेव वरुणावतार भगवान श्री झूलेलाल सांई का 1076 वां जन्मोत्सव पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा की अगुवाई एवं सभी सहयोगी सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता के साथ दिनांक 20/03/2026 दिन शुक्रवार को समाज में बहुत ही धूमधाम, भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास से पूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया।


सर्व प्रथम प्रातः 10 बजे पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्री अशोक चावलानी ने श्री बहराणा साहब की पूजा की।तत्पश्चात आरती कर सर्व समाज की मंगलकामनाओं के पलव किया गया। फिर भंडारा प्रसाद में सिंधी समाज के साथ अन्य समाज के लोगों ने भी श्रद्धा से भोजन ग्रहण किया।


प्रातः 10 बजे से ही रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें समाज व आसपास के अन्य समाज के युवाओं से कुल 108 यूनिट रक्त प्राप्त हूआ।
इसके पुर्व दोपहर आम भंडारा के लिए तैयार भोजन में से प्रथम प्रसाद के रूप में 100 बेड हास्पिटल में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए भोजन श्री टेकचंद रामानी व मिका मोटवानी की अगुवाई में भेजा गया। जहां जाकर स्वयं समाज के युवाओं ने लगभग 350 परिजनों को भोजन व गोदड़ी वाला धाम की ओर से फल की सेवा दी।
शाम 6 बजे श्री झूलेलाल मंदिर कोरबा से भगवान श्री झूलेलाल सांई के जन्म महोत्सव पर केक काटकर श्री बहराणा साहब की शोभायात्रा निकाली गई जो रानी रोड, मेन रोड,पावर हाउस रोड में भगवान श्री झूलेलाल सांई के भजनों पर समाज के पारंपरिक नृत्य एवं छेज (सिंधी डांडिया) करते करते डी डी एम रोड होते हुए श्री गोदड़ी वाला धाम में पूर्ण हुई।
पुराना बस स्टैंड में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें महापौर श्रीमती संजू राजपूत एवं एम आई सी मेम्बर श्री नरेन्द्र देवांगन तथा पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति प्रदान कर भगवान श्री झूलेलाल सांई का आशीर्वाद प्राप्त किया।
तत्पश्चात बहराणा साहब की ज्योति जोड़ा पुल राताखार ले जाई गई जहां झूलेलाल सांई व ज्योति साहेब की आरती पश्चात अक्खो व पल्लव पाकर पूजन सामग्री का विसर्जन कर ज्योति जल में प्रवाहित की गई। जिसके बाद सचिव नरेश जगवानी जी व जनसंपर्क अधिकारी आनन्द बुधवानी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आपस प्रेम व एकजुटता का आव्हान किया। अंत में अध्यक्ष श्री अशोक चावलानी जी ने सभी को चेट्री चण्ड्र पर्व की बधाईयां देते हुए महोत्सव के समापन की घोषणा की।