20°C Korba
October 3, 2026
6 वर्ष बाद छत्तीसगढ़ में OJAS राष्ट्रीय स्कूल स्वास्थ्य सेमिनार, श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल को मिली मेजबानी की जिम्मेदारी
कोरबा शिक्षा

6 वर्ष बाद छत्तीसगढ़ में OJAS राष्ट्रीय स्कूल स्वास्थ्य सेमिनार, श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल को मिली मेजबानी की जिम्मेदारी

Oct 2, 2026

श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल, कोरबा के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) के प्रतिष्ठित OJAS – National School Health Collaborative Programme के अंतर्गत आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार की मेजबानी का अवसर विद्यालय को प्राप्त हुआ है।
लगभग 6 वर्षों के अंतराल के बाद OJAS सेमिनार का आयोजन छत्तीसगढ़ में राज्य स्तर पर किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित कार्यक्रम की मेजबानी के लिए श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल, कोरबा का चयन विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह कार्यक्रम 23 अक्टूबर 2026 को श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल, कोरबा में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा को लेकर आज Google Meet के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, विभिन्न जिम्मेदारियों, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा सेमिनार को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में OJAS Coordinator एवं IAP से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ओमेश खुराना, विद्यालय के President श्री एस. परविंदर सिंघ भाटिया, Secretary श्री एस. सुखविंदर सिंघ धनजल, डॉ. धर्मवीर सिंह, School Principal श्री रविंद्र सिंह तथा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, किशोरावस्था संबंधी स्वास्थ्य, जागरूकता एवं समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय समुदाय के बीच स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

विद्यालय प्रबंधन ने इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की मेजबानी को विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल, कोरबा इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम को सफल बनाने तथा छत्तीसगढ़ में स्कूल हेल्थ एवं विद्यार्थी कल्याण के क्षेत्र में जागरूकता को और मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।