रिलायंस परिवार कोरबा ने चलाया स्वच्छता अभियान
रिलायंस परिवार कोरबा द्वारा स्वच्छता ही सेवा हैं के भाव को चरितार्थ करते हुए 02 अक्टूबर को मुड़ा दाई मंदिर कोरबा परिसर की साफ़ सफाई किया गया | उक्त श्रम दान का कार्यक्रम रिलांयस स्टोर मैनेजर मनीष मिश्रा के निर्देशन , मार्गदर्शन एवं सहयोग से संपन्न हुआ। दो दिन पूर्व श्रमदान के लिए मुड़ा दाई मंदिर कोरबा परिसर का चुनाव कर तैयारी प्रारम्भ की गई। साफ सफाई के लिए समान सहयोगियों को वितरित कर सुबह 8:30 बजे मुड़ा दाई मंदिर कोरबा परिसर को साफ़ सफाई का कार्य प्रारम्भ किया गया। 4 घंटे के श्रमदान से मंदिर परिसर पूर्णता स्वच्छ हो गया।

असिस्टेंट स्टोर मैनेजर करण कुमार गुप्ता ने बताया कि हर साल हम रिलायंस परिवार की ओर से स्वच्छता अभियान चलाते है। उन्होंने बताया कि हर माह इस तरह किसी न किसी एक सार्वजनिक स्थल पर श्रमदान करते हुए रिलायंस स्मार्ट बाजार के कर्मचारियों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

इस पुनीत कार्य मे रिलायंस स्मार्ट बाजार कोरबा के. बिश्वजीत, दीपिका, पूजा यादव, रामचंद्र, मनीष दास, मंजू, मानसी, दीपक, उज्जवली, अमन, उज्जवल, विजय आनंद, आरती श्याम, आरती, प्रीति दिवाकर, दिलीप, नीलम पटेल सहित सभी कर्मचारी उपस्थित हुए।


