20°C Korba
October 3, 2026
शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा में महाविद्यालय स्तरीय रंगोली का आयोजन
कोरबा छत्तीसगढ़ शिक्षा

शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा में महाविद्यालय स्तरीय रंगोली का आयोजन

Oct 1, 2026

आयुक्त उच्च शिक्षा एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 29 सितंबर 2026 को शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा में महाविद्यालय स्तरीय रंगोली का आयोजन किया गया । विद्यार्थियों ने विकसित भारत की संकल्पना को आकर्षक रंगोली सजाकर प्रस्तुतीकरण । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पापिया चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की सेवा संकल्प के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहे हैं इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपना हुनर तथा रचनात्मकता को बेहतर ढंग से प्रदर्शित कर राष्ट्र निर्माण में अपनी उर्जा लगाने के लिए प्रेरित किया ।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता ,सामाजिक जागरूकता , सामूहिक सहभागिता एवं राष्ट्रीय निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना था । महाविद्यालय के इस कार्यक्रम में माई भारत नोडल अधिकारी एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अंजली राय ,श्रीमती संध्या पांडे ,डॉ विनोद कुमार साहू , श्रीमती अमिता सक्सेना ,डॉ श्रेणी दिवाकर , डाँ मंदाकिनी चंद्रा,डॉ उषा लहरे , डॉ श्वेता पाठक , डॉ विनय मिश्रा एवं सभी प्राध्यापको की महत्वपूर्ण भूमिका रही । रंगोली निर्माण में पुष्पांजलि यादव तनीषा दास , छाया सोनी , कोमल देवांगन ,पूर्णिमा चौहान , ईशा सूर्यवंशी एवं आकृति ने सक्रिय भूमिका निभाई ।

छात्राओं द्वारा तैयार रंगोली में आत्मनिर्भर भारत वोकल फॉर लोकल स्थानीय से वैश्विक तथा समावेशी विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों को कलात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया । रंगोली के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता की भावना औद्योगिक एवं कृषि विकास महिला सशक्तिकरण तथा भारत के वैश्विक प्रगति को प्रस्तुत किया इस प्रकार रंगोली के माध्यम से सामाजिक समावेशन आत्मनिर्भरता स्वास्थ्य स्वदेशी भावना एवं राष्ट्रीय मार्ग का संदेश दिया गया ।