शासकीय पॉलिटेक्निक कोरबा में प्राचार्य के मार्गदर्शन में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक श्रीमती कल्याणी ध्रुव रहीं। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण वर्तमान और भावी पीढ़ी के अस्तित्व के लिए अनिवार्य है; दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव लाकर भी हम इसमें बड़ा योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के व्याख्याता श्री शैलराज नारंग ने मुख्य वक्ता का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और पर्यावरण के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के व्याख्याता हरेन्द्र कुमार नेताम ने किया और आभार मनीषा गंगा के द्वारा किया गया । इस अवसर पर संस्था के सभी छात्र छात्राएं और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

